प्रेम न्यूज एजेंसी@ छकतला आगामी त्योहारों के मद्देनजर शिव मंदिर भक्त मंडल छकतला ने नवरात्र पर्व की बैठक संपन्न की, बैठक में शामिल छकलता शिव मंदिर भक्त मंडल के अध्यक्ष श्री अश्विन राठौड़ ने बताया कि आने वाले माह में नवरात्र पर्व आ रहा हैं, उसके सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्र पर्व मनाया जायेगा मां अम्बे की मुर्ति स्थापना कर गरबों की धूम रहेगी, एवं उनके द्वारा बताया गया सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जवाबदेही तय कर करवा दी गई हैं, मां अम्बे जी की मुर्ति स्थापना बस स्टैंड चौक पर की जायेगी, समिति के अध्यक्ष अश्विन राठौड़ एवं उपाध्यक्ष सुनील वाघेला जी, राजेश कहार, अभिषेक वाघेला,सचिव अजय राठौड़, कोषाध्यक्ष राहुल वाणी संरक्षक बाबुलालजी वाघेला,रमणलालजी वाणी,सुरेश ठकराला सरपंच एवं विकमसिंह भयडिया, कार्यकर्ता मुकेश मात्रे, जोगेंद्र सस्तिया,मदन भाई अशोक भाई, रियाज़, लक्की,चेतन,राहुल,मिन्टु, राकेश सस्तिया, रविन्द्र सोनी,गिन्या,विनायक आदि मौजूद रहें। Post navigation हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डोल ग्यारस, निकला जुलूस, श्रद्धालुओ ने की पूजा अर्चना … हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी; निकला जुलूस