जितेन्द्र वाणी, नानपुर
मप्र में कोरोना कफ्र्यू जारी है। इस दौरान प्रदेश व अन्य जिले का प्रशासन जो भी बेवजह बाहर घूमता है उस पर कार्रवाई कर रही है। लॉकडाउन के कारण गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति वैसे ही ठीक नहीं है, लेकिन इसके विपरीत प्रशासन दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है। वहीं अलीराजपुर जिले की पुलिस ने एक पीडि़त परिवार को न सिर्फ भोजन करवाया बल्कि उसे उसके गंतव्य तक छोडऩे में आर्थिक मदद भी कर डाली। इसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। विगत सात दिनों से पैदल अन्य वाहन से सफर कर नानपुर पहुंचा एक परिवार की पुलिस व नागरिकों ने मदद की। भीकनगांव का रहवासी नितेश ने बताया कि हम गुजरात के सूरत में ईट निर्माण का कार्य करते थे कुछ वजह से हम वहां पर महामारी होने से हम पूरे परिवार सहित वहां से निकल आए है। नानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को छोटे-छोटे बच्चों समेत एक परिवार दिखाई दिया। वही इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम कई दिनों से सूरत में कार्य करते रहे जबकि खरगोन जिले के रहने वाले हैं वहां जा रहे हैं ऐसे में पीडि़त परिवार को नानपुर पत्रकार संघ वह पुलिस ने मिलकर इन्हें भोजन करवाया व अपने घर तक पहुंचने के लिए नगद राशि दी गई। इन्हें रात में पुलिस वाहन में बिठाकर टोल प्लाजा से बस में बिठाने की व्यवस्था की गई। बस संचालक से बात कर इस परिवार को राहत दी गई। ऐसी सेवा व कार्य की चर्चा पूरे जिले भर में चल रही है। नानपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र वाणी राज व पत्रकार कन्हैया, पुलिस थाना प्रभारी त्रिलोक सिंह बेस, मनोज वर्मा ने अन्य समाजसेवी लोगो ने मदद के लिए आगे आये पीडि़त का नाम का रहने वाला बता रहा था पुलिस व पत्रकारों की मदद के लिए रोते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *