गौरव कटकानी, कालीदेवी आज दिनांक रैपिड रेस्पांन्स टीम रामा द्वारा ग्राम रूपारेल, मोकुमपुरा व धामन्दा में भ्रमण के दौरान ग्राम रूपारेल में मास्क बाँटे गए। वही ग्राम मोकोमपूरा व धामन्दा में कोविड पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन किट व 10 दिन तक घर पर चस्पा कर आइसोलेशन रहने व सावधानिया रखने हेतु जानकारी दी गई। इस दौरान तहसीलदार रामा आशीष राठौर, बीएमओ रामा डॉ शैलेष बबेरिया व आर आर टीम के सदस्य सेवला बामनिया सुपरवाइजर बिजली गुंडिया आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया कोरोना संक्रमित पांच घरों में किए किट वितरित