मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ

आम्बुआ कस्बे से बाहर तथा शिक्षण संस्थाओं एवं तिराहे पर बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नागरिकों की मांग को झाबुआ- अलिराजपुर लाइव ने प्रमुखता के साथ उठाते हुए सड़क पर गतिरोध बनाने की मांग की थी प्रशासन द्वारा गहन मंथन के बाद सड़क पर गतिरोध का निर्माण कराए जाने से नागरिकों में हर्ष है।जैसा की विदित है इस सड़क पर यमदूत की तरह तेज गति से दो पहिया चार पहिया वाहन तेज गति से दौड़ लगाते हुए कई बार स्वयं तो कभी अन्य वाहनों या सड़क पर चलने वालों की जान से खेल जाते रहे आम्बुआ कस्बे से बाहर हनुमान मंदिर क्षेत्र हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने आम्बुआ जोबट मार्ग तिराहे पर जहां पर अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी है तथा कई असमय मौत के मुंह में चले गए नागरिकों द्वारा अनेक बार शांति समिति तथा सुरक्षा समिति की बैठकों में इस मुद्दे को उठाया मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई जनहित में समाचारों को प्रमुखता से उठाते रहे झाबुआ – अलिराजपुर लाइव ने समाचार प्रकाशित किया समाचार के बाद प्रशासन ने तकनीकी आधार पर मंथन करने के बाद लगभग 1 माह से अधिक समय के बावजूद संबंधित ठेकेदार के माध्यम से हनुमान मंदिर क्षेत्र, हाई सेकेंडरी स्कूल के पास तथा आम्बुआ जोबट तिराहे पर एवं बालक- कन्या प्राथमिक शाला के पास, बोरझाड़ में दरगाह के पास गतिरोध (स्पीड ब्रेकर) का निर्माण किया है गति रोधक बनने से नागरिको में हर्ष है उन्होंने झाबुआ- अलिराजपुर लाइव का आभार माना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *