मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ संत शिरोमणि कहे जाने वाले रैदास समाज ही नहीं अपितु अन्य समाज में भी पूजनीय संत श्री रविदास की जयंती आम्बुआ में प्रति वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है मगर कोरोना गाइडलाइन के पालन के कारण इस वर्ष आयोजन सीमित रूप में किया गया। हमारे संवाददाता के अनुसार आम्बुआ हरिजन आवास फलिया में रहने वाले रैदास समाज जनों ने आज संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर भजनों की सु मधुर धुन पर थिरकते हुए सीमित संख्या में उपस्थित समाज जनों ने जुलूस निकाला जुलूस आवास फलिया से होकर बाजार में घूमता हुआ पुनः आवास फलिया (मोहल्ला) में समाप्त हुआ जहां पर संत श्री की तस्वीर पर माला अर्पण कर आरती उतारी जाकर प्रसादी वितरण की गई जुलूस में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अधिकांश श्रद्धालुओं ने मास्क लगा रखा था कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के युवाओं का विशेष सहयोग रहा । Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति कक्ष में शौचालय का सेफ्टिक टैंक नहीं सुधरा; फैल रही गंदगी रहवासी परेशान झाबुआ/आलीराजपुर Live की खबर का असर सड़क पर गतिरोध बने- नागरिकों में हर्ष