थाने प्रभारी के कक्ष में किया हेडकांस्टेबल ने बंदूक से सुसाइड; वजह का खुलासा नही …

- Advertisement -

राहुल पांचाल@ काकनवानी
झाबुआ जिले के अंतर्गत आने वाले काकनवानी थाने में आज सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक प्रधान आरक्षक ने सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 7 बजकर 16 मिनट की बताई जा रही है। थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सैफ़ुद्दीन खान ने थाना प्रभारी के कक्ष में खुद को गोली मार ली। प्रथम दृष्टया जांच में उनके पास कोई सुसाइड नोट नही मिला है। एसपी आशुतोष गुप्ता घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा अभी नही हो पाया है। उम्मीद है घटना की जांच के बाद जल्द ही उनकी आत्महत्या की वजह समाने आएगी।