सलमान शैख़@ झाबुआ Live अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से निधि समर्पण महाअभियान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शहर से लेकर गांवों में घर-घर कार्यकर्ता निधि संग्रह के लिए पहुंच रहे है।वहीं कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी है जो भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में अपनी ओर से कोई कमी कसर नही छोड़ रहे है। यह कार्यकर्ता पूर्णकालिक समय दे रहे है। पेटलावद खण्ड से भी मेघनगर खण्ड में 10 ऐसे कार्यकर्ता पहूंचे है, जो 5 दिन पूर्णकालिक देकर समर्पण राशि का संग्रह करेंगे। इन कार्यकर्ताओ में आकाश जी चौहान जिला कार्यवाह, गणेश कहार, महेश राठौड़, चंद्रकांत प्रजापति, देवेंद्र चौहान, हिमांशु मुणिया, राजेश सोलंकी, शांतिलाल मुणिया, संजय कहार शामिल है। इस पूर्णकालिक में हर कार्यकर्ता एक मंडल संभालेगा, जिसमे 10 से 15 गांव आते है। घर-घर जाकर निधि संग्रह अभियान में अपना योगदान करेंगे। Post navigation आबकारी विभाग की कार्यवाही; 1 हफ्ते में लाखो की अवैध शराब जब्त… फिर डिजिटल जरिए से ठगी का शिकार हुआ एक आदिवासी किसान ; पढिऐ मामला ताकी आप ना फंसे