सलमान शैख़@ झाबुआ Live कलेक्टर व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध मदिरा के विरूद्ध अभियान के तहत एक सप्ताह में पेटलावद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लाखों की अवैध शराब जब्त की। आबकारी उपनिरीक्षक योगेश दायमा व जयश्री वर्मा ने बताया वृत्त – पेटलावद ‘अ’ एवं ‘ब’ में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही एवं होटल ढाबों की सघन तलाशी ली गयी। कार्यवाही के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत पेटलावद अ में 24 एवं पेटलावाद ब में 18 इस तरह कुल 42 प्रकरण पंजीबद्घ किये गए। इन प्रकरणो में 761लीटर शराब जप्त की गई एवं लगभग 485 किलो लहान का सैंपल ले कर मौके पर नष्ट किया गया जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि 2 लाख 11 हजार 470 है। Post navigation आबकारी विभाग की अवैध शराब ठिकानों पर छापामार कार्यवाही; हजारो की अवैध कच्ची शराब जब्त … निधि समर्पण महाभियान: पेटलावद खण्ड के 10 कार्यकर्ता मेघनगर खण्ड में करेंगे 5 दिन पूर्णकालिक