सलमान शैख@ झाबुआ Live अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत झाबुआ जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम के लिए कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी शादाब अहमद सिद्दी़की के निर्देशन में आज फिर पेटलावद आबकारी विभाग ने कई गांवों में छापामार कार्यवाही की है। आबकारी ने यथा टांडा, आमलीरुंडॉ, रूपारेल, बामनिया, रायपुरिया, चंपेलिया आदि में छापामार कार्यवाही की एवं होटल ढाबों की सघन तलाशी भी ली। कार्यवाही के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत पेटलावद अ में 4 एवं पेटलावाद ब में 3 इस तरह कुल 7 प्रकरण पंजीबद्घ किये गए। इन गांवों से 28 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 60 लीटर ताड़ी जप्त की।वहीं 75 किलो लहान का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया। जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि 13 हजार 250 है। यह कार्यवाही सहायक आबकारी अधिकारी जीएस रावत के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक योगेश दामा, जयश्री वर्मा त्रिपाठी व आरक्षक केएस डावर का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी उपनिरीक्षक योगेश दायमा व जयश्री वर्मा ने बताया अवैध/ज़हरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान नागरिकों को मद्य संयम हेतु प्रेरित किया गया एवं शराब से होने वाली बीमारियों के बारे में समझाइश भी दी गयी। Post navigation पेटलावद पुलिस ने फिर दी अवैध शराब माफियाओं के यहां दबिश; पकड़ी हजारो की कच्ची शराब … नीलगाय का शिकार करते हुऐ 2 शिकारियों को वन विभाग ने रंगे हाथो पकडा