सलमान शैख़@ झाबुआ Live रायपुरिया के करीब 20 से 22 लोगो से भरी पिकअप सामने आ रहे टेंपो से टकरा गई। घटना एबी रोड से सटे मानपुर शहर के पास की है। घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, जिसके कारण पिकअप टेम्पो से जा टकराई। जानकारी के मुताबिक यह सभी दर्शनार्थी थे, जो जानापाव से दर्शन कर रायपुरिया लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। हादसे में सभी को गंभीर चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि 2 से 3 दर्शनार्थियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जब यह हादसा हुआ तो पेटलावद के ग्राम बावड़ी के कुछ लोग भी मानपुर मौजूद थे, जिसमें किसान यूनियन के जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार और उनके साथीयो ने इन गंभीर घायलों को मानपुर हॉस्पिटल उपचार के लिए पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। Post navigation “ग्रामीण युवा समन्वयक के कार्यालय का किया गया शुभारंभ” सज्जनसिंह अमलियार भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत, बधाइयों का लगा तांता