झाबुआ लाइव डेस्क-
लम्बे अर्से के बाद झाबुआ जिले में 19 मंडलों के अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसमें पारा मंडल अध्यक्ष पद पर आम्बा सरपंच सज्जनसिंह अमलियार की नियुक्ति हुई है। अमलियार संघ पृष्ठभूमि से आते हैं एवं कई धार्मिक व सामाजिक कार्यों में क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, उनकी सक्रियता एवं सांसद गुमानसिंह डामोर से निकटता के चलते उन्हें संगठन में अहम स्थान मिला है। इस नई जिम्मेदारी के साथ अमलियार अब अपनी टीम का जल्द ही विस्तार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *