वीरेन्द्र बसेर, घुघरी कल शाम 4 बजे ग्राम मठमठ के निवासी विकास गरवाल की पांच वर्षीय बालिका रामकन्या का शव आज कुएं में तैरता दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस की मौजदूगी में बालिका का शव कुएं बाहर निकाला गया। सारंगी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि शुक्रवार को शाम 4 बजे के लगभग बालिका अपने घर से खेत पर जाने के लिए निकली थी लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश अपने स्तर पर शुरू की, लेकिन बालिका का शव कुएं से मिलने पर माता-पिता बदहवास है। Post navigation झाबुआ जिले में एक साथ निकले 42 कोरोना संक्रमित जनजाति विकास मंच ने मनाई मंडल स्तर पर वीरांगना दुर्गावती एवं राणा पूंजा भील जयंती