मयंक गोयल@राणापुर पिछले दो दिनों में कोरोना के लगातार एकदम से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो चुकी है। बीएमओ जीएस चौहान ने बताया कि कुल 50 एक्टिव केस अभी भी राणापुर में है। वही 32 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं ।वहीं रविवार को 57 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए। साथ ही उन्होंने नगर की जनता से अपील की कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें क्योंकि अब यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है इसलिए हमें और सावधान रहने की आवश्यकता है। बहुत ही जरूरी कार्य हो तो ही घर से बाहर निकले अन्यथा घर पर ही रहे बेवजह भीड़ का हिस्सा ना बने प्रशासन के द्वारा दिए गए सभी नियमों का पालन करें। Post navigation झाबुआ जिले में कोविड 19 के 8 नए संक्रमित मिले, इनमें राणापुर के सर्वाधिक 5 मामले झाबुआ जिले में 6 नए कोरोना केस मिले, मेघनगर-राणापुर के यह व्यक्ति निकले कोरोना संक्रमित