विपुल पांचाल@ झाबुआ Live झाबुआ शहर में बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। झाबुआ एसडीएम ने आज इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबकि बिना मास्क पहने बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही जुर्माना लगाने के भी आदेश दिए गए है। नियमों का पालन हो सके इसके लिए शहर के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को भी निर्देश दिया गया है। झाबुआ जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हो गई है। कोरोना वायरस मरीजों की संख्या न बढ़े इसके लिए जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगातार काम रहा है। Post navigation झाबुआवासियों के लिए फिर आई बुरी खबर; झाबुआ का ज्वेलरी व्यापारी गुजरात के अहमदाबाद में निकला कोरोना पॉजिटिव शिवराज सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के लिए 100 दिन में किया उल्लेखनीय कार्य : गौरसिंह वसुनिया