सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी में सुबह करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर पंक्चर हो गया और उसका पंक्चर बनाने के बाद ट्रैक्टर चालक ने उसे स्टार्ट किया तो ट्रैक्टर सीधे ही एक हेयर कटिंग की दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हेयर कटिंग जो कि गुमटी में संचालित होती है वह क्षतिग्रस्त हो गई। गुमटी में हेयर कटिंग संचालक सुरेश अजनार ने बताया कि इस वक्त हादसा हुआ उस वक्त वह एक व्यक्ति की कटिंग करने में मशगुल थे और हादसे के बाद वे बाहर निकले गुमटी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, ट्रैक्टर मालिक प्रेमसिंह मीठिया डामोर का है। इस स्थान पर अक्सर भीड-भाड़ रहती है लेकिन दुर्घटना के समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था वरना जनहानि हो सकती थी। बहरहाल, समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और ट्रैक्टर को वहां से रवाना कर दिया गया। ) Post navigation साँप के काटने से युवक की मौत आज़ाद नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष का निधन नगर में शोक