दीपक जैन@कल्याणपुरा बारिश के दिनों में सांप काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। मौसम के साथ बिल से निकले काले नाग जान के दुश्मन हो गए है। रविवार को दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत मे काम कर रहे बापू भूरिया निवासी खेड़ा उम्र 45 वर्षीय को साँप ने काट लिया। युवक की चीख पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। कल्याणपूरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल रवाना किया। Post navigation आखिर कड़ी मशक्कत के बाद कुंए में गिरे तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू कर किया पिंजरे में कैद … ट्रैक्टर चालक ने गुमटी को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला