आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर नगर परिषद भाबरा के पूर्व उपाध्यक्ष खलीक मोहम्मद शेख का आज इंतकाल (देहांत) हो गया। जिन्हें आज सोमवार को जोहर की नमाज के बाद सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सुपूर्द खाक किया गया। खलीक मोहम्मद शेख की राजनीतिक जिंदगी में वह कई बड़े पदों पर रहकर समाज सेवी बनकर सेवाए दी काफी समय से बीमार थे बीमारी के चलते उनका आज सोमवार को निधन हो गया। जोबट विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत 2001 से 2003 तक मंत्री रही तब विधायक प्रतिनिधि भी रहे आज़ाद नगर में पूर्व पार्षद ओर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के समय अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। ऐसे कई पदों पर रहकर हर समाज के लोगो की व हमेशा गरीबों की मदद के लिए आगे रहते थे। आज़ाद नगर सीएमओ इकबाल मनिहार ने बताया कि आज नगर परिषद की बैठक थी पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद का देहांत हो जाने से आज की बैठक को निरस्त किया गया। नगर परिषद के सभी बीजेपी व कांग्रेस के पार्षदों ने दुःख व्याप्त किया। Post navigation ट्रैक्टर चालक ने गुमटी को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला एजुकेट संस्था ने 127 ग्रामीणों परिवारों तक पहुंचाई राहत