आत्मनिर्भर भारत के तहत युवा मोर्चा का ई संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, चीनी सामानों का बहिष्कार कर देशी वस्तुओं के इस्तेमाल का संकल्प लिया

0

पीयूष चन्देल अलीराजपुर
कोरोना महामारी के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में कई सेवा कार्य किए गए। इसके तहत प्रदेश में 25 लाख मास्क ओर 19 लाख सेनेटराइज का वितरण किया गया, साथ ही गरीबो के लिए प्रतिदिन 1 लाख भोजन पैकेट बनाकर वितरण किया गया। वही “सेल्फी विथ” कार्यक्रम के तहत एक जन जागरण अभियान चलाया गया जिसे व्यापक जन समर्थन मिला। युवा मोर्चा प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हैं। आज भारत चीन सीमा पर युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। हमारी सेना चीन से पूरी ताकत के साथ लड़ रही हैं। हम चीन पाकिस्तान और नेपाल से लड़ रहे है। हमें अच्छे से पता है, कि नेपाल और भारत के पुराने सम्बंध हैं, लेकिन वर्तमान में वहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हैं। चीन उसे अपने झांसे में लेकर भारत के खिलाफ भड़का रहा है। हर कार्य सरकार नही कर सकती कुछ कार्य हमे भी करना चाहिए इसलिए हम सभी मिलकर चीन की सामग्रियों का बहिष्कार करने के लिए जन जागरण अभियान चलाए साथ ही भारत मे बने सामानों का इस्तेमाल कर चीन को जवाब दे ताकि भारत आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ सके। यह बात आत्मनिर्भर भारत के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते करते हुए प्रदेश प्रभारी प्रताप नागर ने कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान थे। अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री केपी झाला ने की।

विकास की गति को आगे बढ़ना हैं

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री केपी झाला ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी से प्रदेश लड़ रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम कोरोना को प्रदेश से खत्म करने का भरपूर प्रयास कर रहे है। वही युवा मोर्चा भी इस संकट के समय कंधे से कंधा मिलाकर सरकार की मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से अमेरिका, रूस, ब्राजील सहित कई देश जूझ रहे है। यहां मौत का आंकड़ा भी काफी ज्यादा हैं, लेकिन भारत मे कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काफी बड़े कदम उठाए जा रहे है। पूर्व की सरकारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान नही दिया लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी स्वास्थ्य को लेकर काफ़ी कार्य कर रहे है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे सब मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में सरकार का साथ दे साथ ही आने वाले समय मे मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में ताकत के साथ एक जुट हो कर प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की गति को आगे बढ़ाने में सहयोग करे।

कोरोना काल मे सभी जनप्रतिनिधियों ने दिया सहयोग

मुख्य अतिथि नागरसिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते आलीराजपुर जिले के 44 हजार प्रवासी मजदूरों को घर पहुचाने का कार्य मध्यप्रदेश की सरकार ने किया। इस कार्य मे जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने सहयोग दिया साथ ही बाहर से पैदल चलकर आने वाले मजदूरों के लिए जिले के समस्त समाजिक संस्थाओं द्वारा भोजन पैकेट बनाकर उन्हें वितरण करने का सराहनीय कार्य किया। चौहान ने कहा कि जिले के 70 हजार किसानों के खाते में 6-6 हजार रुपये जमा हुए वही जनधन योजना, उज्जवला योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ पहुचाया गया। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओ से चीनी सामानो के बहिष्कार के लिए जन जागरण अभियान चलाने का आव्हान भी किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत (मोन्टी) डॉवर ने कीया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश तंवर, मेहुल जैन, गिरिराज मोदी, अर्पित जेन, नरेन्द्र परमार, चंद्रपाल मंडलोई सहित समस्त मण्डल अध्यक्ष, मंडलो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। ई संवाद कार्यक्रम के जोबट प्रभारी आदित्य जेन एवं शुभम श्रीवास्तव थे, वही आलीराजपुर विधानसभा के प्राभारी रिंकेश तंवर एवं अंकित शाह थे। अंत मे सभी ने चीनी समान का बहिष्कार का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.