जितेन्द्र वाणी, नानपुर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज एवं प्रदेश प्रभारीराजकुमार अग्रवाल और प्रदेश सह प्रभारी राजेन्द्रसिंह राजपूत जी की स्वीकृति से एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी एवं प्रदेश संयोजक भूपेन्द्र पोत्दार और प्रदेश महामंत्री संगठक रामबृजेश तिवारी की अनुशंसा से संभागीय अध्यक्ष विनोद त्यागी द्वारा आलीराजपुर जिले के अनुभवी विभिन्न संगठनो के अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों पर रह चुके सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक क्षेत्रोँ में समय समय पर अपना योगदान देनेवाले मिलनसार, संघर्षशील एवं ओजस्वी वक्ता संजय कुमार गुप्ता (सिविल इंजिनियर) को अभियान का जिलाध्यक्ष आलीराजपुर नियुक्त किया गया है | अभियान के अंतर्गत योजनाओ के प्रचार प्रसार का कार्य टीम के साथ करेगे | उनसे अभियान की नीति और उद्देश्यों का पालन करते हुए अभियान के विस्तार और कार्यो को सिद्ध करने में अपना पूर्ण योगदान देने का आग्रह किया गया है | Post navigation शारदा ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने पर शहीद हुए सैनिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए आत्मनिर्भर भारत के तहत युवा मोर्चा का ई संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, चीनी सामानों का बहिष्कार कर देशी वस्तुओं के इस्तेमाल का संकल्प लिया