लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ 12 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त आ ही गया। पुलिस अधीक्षक झाबुआ के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला के नेतृत्व में स्थाई वारंटीओ के तलाशी अभियान में 9 जून को थांदला थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा के निर्देशन में थांदलारोड, नौगांवा चौकी टीम ने स्थाई फरारी वारंटी आरोपी जामसिंह पिता रुमाल वसुनिया उम्र 43 वर्ष निवासी मेहंदीखेड़ा थाना कल्याणपुरा प्रकरण क्रमांक 116/08 धारा 395, 397 भा.द.वी. क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा और विधिवत पंचनामा बनाकर गिरफ्तार किया। उपरोक्त कार्य में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुकमणी अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक महावीर विश्वकर्मा, आरक्षक अनिल परमार व आरक्षक रुपेश मेहता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Post navigation रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा पहली बार आयोजित शिविर में 39 यूनिट हुआ रक्तदान लॉकडाउन खुलने के बाद फिर से शुरु हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा, छात्रों को सेनेटाइज व स्क्रीनिंग कर दिया प्रवेश