रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला ब्लाक जनपद पंचायत में टीआरआई फाउंडेशन, राज्य आजीविका मिशन व सहयोगी संस्था समर्थन, चेतना व एड एट एक्शन के सहयोग से, मनरेगा शासकीय योजनाओं की जानकारी के लिए जागरूकता रथ का उद्घाटन जनपद अध्यक्ष गेंदालाल डामोर के हाथो फीता काट कर किया तथा एसडीएम द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर शुरू किया गया। समस्त कार्यक्रम के मार्गदर्शक सीईओ आरसी हलु व राज्य आजीविका मिशन से ब्लॉक मैनेजर रमेश मेवाडा, टीआरआई फाउंडेशन से संस्था मैनेजर बिश्वदीप बंदोपाध्याय, सहयोगी संस्था के ब्लाक कोर्डिनेटर मौजूद थे। यह रथ पूरे ब्लाक के 46 पंचायत के 73 गांवों में 5 दिन तक घूमेगा और मनरेगा के तहत आने वाली शासकीय योजनाओं की जानकारी को हर गांव स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेगा। रथ में प्रचार के दौरान नये जॉब कार्ड बनाने की जानकारी, परिवार में जॉब कार्ड अलग करने की जानकारी पंचायत द्वारा मनरेगा के काम चलाने की जानकारी के साथ ही यदि कोई पंचायत द्वारा काम नहीं चलाया जाता है तो उस परिस्थिति में कहां मांग करना आदि विभिन्न जानकारियों का प्रचार इस रथ के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही प्रचार रथ में नन्दन फलोद्यान और नाडेफ व वर्मी कम्पोस्ट के बारे में शासन द्वारा दी ज़ाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही वर्तमान में आने वाले खरीफ सीजन में किसानों को मिट्टी परीक्षण बीजोपचार व अंतरवर्ती फसलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

साथ ही यह प्रचार रथ कोविड-19 के बारे में भी ग्रामीणों को करेगा जागरुक
कार्यक्रम के अंत में सीईओ जनपद ने कहा की जागरूकता रथ के गांवो में जाने से गांव के लोगो को जॉब कार्ड, मनरेगा के कार्य एवं अन्य जानकारिय मिलेगी जिससे उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। टीआरआईएफ समय समय पर इस प्रकार के कार्य कर ब्लाक स्तर पर समुदाय को शासकीय योजनाओं के लाभ दिलवाने का प्रयास करता है, उनका यह प्रयास भी अतिप्रसंशनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *