रितेश गुप्ता, थांदला न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी जय पाटीदार ने आरोपी काना उफऱ् अजय पिता मानसिंह परमार निवासी उदयगढ़ देवल फलिया को पत्नी के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल झाबुआ भेजा गया। मीडिया सेल प्रभारी वर्षा जैन ने बताया कि आरोपी काना उफऱ् अजय ने 6 मई की रात 8.30 बजे ग्राम उदयगढ़ देवल फलिया में फरियादी पत्नी से मोबाइल पर अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड का नंबर देखने की बात को लेकर धारदार हथियार से मारपीट कर गर्दन एवं गाल में गंभीर चोट पहुंचायी थी। थाना थांदला की पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी काना उफऱ् अजय के विरुद्ध थाना थांदला में अपराध 178/2020 धारा 294,323,506,498 क ए326 भादवि के अंतर्गत अपराध कायम कर आज आरोपी को न्यायिक निरोध में न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने न्यायिक निरोध स्वीकार कर आरोपी को जिला जेल झाबुआ भेजा ।राज्य की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय द्वारा किया गया। Post navigation भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के कार्यक्रम में सांसद जीएस डामोर ने सैनेटाइजर व मास्क किए वितरित शासकीय कार्यों की जानकारी देने लिए जागरुक रथ का जनपद अध्यक्ष डामोर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना