झाबुआ Live डेस्क कई रियायतों के साथ आज देश में लॉकडाउन-3 की शुरुआत हो चुकी है। यह लॉकडाउन 17 मई तक लागू रहेगा। आज मेघनगर में लाकडाउन का पालन कराने के लिए कलेक्टर के आदेश अनुसार लोगों को समझाइश देते हुवे दोपहर में नगर में पैदल भ्रमण कर 2:00 बजे दुकाने बंद कराने के लिए सख्ती से पालन कराया गया, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पराग जैन की टीम में नायब तहसीलदार अजय चौहान, मुख्य नगर पालिका विकास डावर, एसडीएम सहायक राजेंद्र सिंह टांक, और स्वच्छता विभाग से दरोगा माधव सिंह हिरका ओर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation अभी तक ग्रीन झोन बने झाबुआ पर मंडराए संकट के बादल; क्या अब ओरेंज झोन में जायेगा जिला ..? थांदला के डॉ सोम्य इंदौर में कोरोना पीड़ितों को बचाने दे रहे सेवा