आरीफ हुसैन,चंद्रशेखर आजाद नगर गायत्री परिवार की ओर से नवचेतना विस्तार केंद्र पर नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा निदान शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन बीएमओ डॉक्टर मंजुला चौहान द्वारा किया गया इस अवसर पर नवचेतना विस्तार केंद्र के परिवाजक रामअवतार तिवारी सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ता शिविर में उपस्थित थे। 30 पंजीकृत रोगियों का इलाज दाहोद से आए होम्योपैथी डॉक्टर नरेंद्र बसेर एवं डॉक्टर प्रमिला बसेर, डॉक्टर विनीत कायस्थ, डॉ.गौरव नागर द्वारा किया गया। मौके पर परीक्षण के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध करायी गई। डॉक्टर बशेर ने बताया कि नवचेतना विस्तार केंद्र पर प्रति माह 5 एवं 25 तारीख को होम्योपैथी चिकित्सा के द्वारा ईलाज किया जाएगा। Post navigation खण्ड स्तरीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओ में प्रतिभा पर्व की बैठक का आयोजन शासकीय महाविद्यालय में विजय दिवस मनाया