फिरोज खान@अलीराजपुर

जिला कांग्रेस कमेटी की बेठक रविवार दोपहर को स्थानिय पटेल फार्म हाउस पर आयोजित की गई। बेठक मे अभा राष्ट्रीय कांग्रेस के संभागीय प्रर्यवेक्षक राजेश गर्ग एवं जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया ने जिला पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित कर उचित मार्गदर्शन दिया। साथ ही केद्र सरकार के जनविरोधी नितियो के विरोध मे जिला मुख्यालय पर होने वाले जंगी धरना-प्रदर्शन एवं दिल्ली महारैली की तेयारियो को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। बेठक मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओेमप्रकाश राठोर सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

केंद्र की सरकार के विरोध मे धरना-प्रदर्शन 27 को

बेठक को संबोधित करते हुए संभागीय प्रर्यवेक्षक राजेश गर्ग एवं जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया ने कहा कि वर्तमान मे देश आर्थिक मंदी के दोर से गुजर रहा है ओर कंेद्र की मोदी सरकार महंगाई को रोकने में पुरी तरह से असफल रही है। केंद्र सरकार मप्र की जनता के साथ भेदभाव नीति अपनाकर सोतला व्यवहार कर रही है। जिसको लेकर कांग्रेस मप्र जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने जा रही है। साथ ही आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली मे अभा कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देशभर से हजारो कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कुच करेगे। बेठक मे जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्धारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नितियो के विरोध मे 27 नवंबर बुधवार को जिला मुख्यालय के बस स्टैण्ड पर जंगी धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। पश्चात कांग्रेस द्धारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सोपा जाएगा। जिसमे जिलेभर के हजारो कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे।  पटेल ने बेठक मे बताया कि आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली महारैली मे शामील होने के लिए जिले से सेकडो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता दिल्ली भी जाएगे। बेठक मे दोनो प्रर्यवेक्षको ने कांग्रेस पार्टी संगठन की गतिविधियो एवं सक्रियता को लेकर चर्चा कर उचित दिशा-निर्देश भी दिए। बेठक मे पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र जेन, धीरु भाई पटेल, पर्वतसिंह राठोर, महिला नेत्री शोभना उंकार, राजेंद्र टवली, खुर्शिद दिवान, मदन डावर, बारीक कुरैशी, लईक भाई, उषान भाई, केलाश भाई चोहान, सुरेश सारडा, राजु चोहान, जहिर मुगल, ईरफान मंसुरी, ईमरान शाह, मुकेश बारेला सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्मागण उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने दी।

)

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *