पियुष चंदेल, अलीराजपुर
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे मंगलवार को भारत रत्न ओर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 102 वे जन्म दिवस जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम मे नेताओ ओर कार्यकर्ताओ ने स्व.श्रीमती गांधी के सपनो को साकार करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल सहित बडी संख्या मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश उनके योगदान ओर बलिदान को सदैव याद रखेगा
मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित आसपास के ब्लाक स्तरो पर कांग्रेस पार्टी द्धारा पुर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय कार्यक्रम मे कांग्रेसी नेताओ द्धारा बस स्टैण्ड स्थित चोराहे पर प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दोरान जब तक सुरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा, इंदिरा गांधी अमर रहे जेसे नारो से चोराहा गुंजामय हो गया। पुष्पांजली सभा मे जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने जिला कांग्रेस की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा की इंदिराजी एक ऐसी जननायक नेत्री थी, जिन्होंने भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित कर विश्वभर मे अपना लोहा मनवाया। देश हित मे दिए गए उनके योगदान ओर बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। विधायक पटेल ने कहा कि इंदिराजी ने देश में कई सकारात्मक बदलाव लाकर आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की थी। श्रीमती गांधी आत्मविश्वास, सहज निर्णय कुशल नेत्रत्व, राजनेतिक कुशलता के बल पर विश्व के राजनेतिक पटल पर एक शस्कत तथा अविस्मरणीय राजनेता के रुप मे जानी जाती थी। इस दौरान अन्य नेताओं ने भी इंदिराजी के बलिदान ओर कार्यो का याद कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, कांग्रेसी नेता प्रकाशचंद्र जेन, पर्वतसिंह राठौर,अनिल थेपडिया, राजेंद्र टवली, कमरू अजनार, अनिल श्रीवास्तव, डाँ. एएम शेख, सुरेश सारडा, भुरसिंह डावर, दिलीप पटेल, धनराज कोठारी, अजहर चंदेरी, कैलाश प्रजापत, जहीर मुगल, सोनू वर्मा, ईरफान मंसुरी, मंसूर मर्चेंट, जीतू देवड़ा, ईकबाल मदनी, अंकित माहेश्वरी, धनराज राठोड सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता, कार्यकर्तागण उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *