फिरोज खान, अलीराजपुर

भारत रत्न एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जन्म जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम मे जिले के कांग्रेसी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। स्व. श्रीमती गाधी की जन्म जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लाको पर पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार 19 नवंबर मंगलवार को जिलेभर मे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 102 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ सद्धभावना दिवस के रुप मे मनाई जाएंगी। जिला मुख्यालय के बस स्टैण्ड चोराहे स्थित स्व. इंदिराजी की प्रतिमा पर पुष्पांजली कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है। जहां पर कांग्रेसी नेताओ ओर जनप्रतिनिधियो द्धारा स्व. इंदिराजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राठोर ने समस्त ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस आईटीसेल के पदाधिकारियो, पार्षदगण, वरिष्ठ नेताओ, कार्यकर्ताओ, पंच-सरपंचो से अपील की हे कि वह कार्यक्रम मे शिरकत कर सफल बनाए। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *