जितेंद्र वाणी@नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के अंतर्गत आज राजावाट के डेम में एक महिला की लाश  तैरती हुई मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार म्रतक महिला बिरजा बाई उम्र 45 वर्ष की लाश सुबह ग्रामीणों पशु चराने जा रहे बच्चो ने देखी,  जिससे ग्राम में सनसनी फैल गई । बताया जाता है कि महिला अपने मायके ग्राम राजावाट आई थी 16 नवोम्बर शाम को 5 बजे अपने घर खारकुआ जा रही थी, वह वापस नही आई, दो दिनों से परिजन ढूंढ रहे थे आज जब सुबह डेम में लाश मिली तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई , अभी पुलिस को सूचना दी गई है। लाश को निकालने के लिए नानपुर थाना प्रभारी रमेश सोलंकी घटना स्थल पहुच गए है । पीएम के बाद मामले कि जांच की जाएगी। वही ग्रामीणों से मिली जानकारी है कि डेम के ऊपर साईट से निकलते समय महिला का पैर फिसल गया था अकेली होने के कारण वह नही निकल पाई।

 

 

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *