राज सरतालिया@पारा
गत शुक्रवार की रात्री मे पारा क्षेत्र के तमाम हिन्दुवादी संगठनो ने एक जुट होकर हिन्दुधर्म के देवी देवता व ग्रन्थो के विरुद्ध आदिवासी एकता परिषद पारा नामक वाटस्अप ग्रुप पर दुषप्रचार करने व अपमान जनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक छोटुसिह डुडवे पर पुलिस चौकी पारा पर आवेदन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारा नगर निवासी व ग्राम मातासुला मे पदस्थ शिक्षक छोटुसिह डुडवे विगत कई दिनो से आदीवासी एकता परिषद पारा नामक वाटस्अप ग्रुप के माध्यम से हिन्दु देवी देवता व ग्रन्थो पर अभद्र टिप्पणी कर दुषप्रचार कर रहा था । जिसे कई बार हिन्दुवादी संगठनो ने व उनके क्षेत्र प्रमुखो ने समझाया किन्तु शिक्षक डुडवे पर इसका कोई असर नही हुआ उलटे दुषप्रचार करने की गति ओर तेज कर दी। विगत दिनो भी कुछ ऐसी ही वाटस्अप गुप पर अशोभनीय प्रचार करने के कारण क्षेत्र व नगर तमाम हिन्दुवादी संगठन धर्म रक्षक समिति पारा, हिन्दु युवा जनजातीय संगठन,सर्व हिन्दु समाज व हिन्दु जागरण मंच पारा के कार्यकर्ताओ ने एक जुट होकर मय सबुत वाटस्अप ग्रुप के स्क्रीन शाॅट कि छाया प्रति लेकर पुलिस चैकी पारा देर रात्री मे सेकडो की संख्या मे पहुच कर एएसआई मिथीलेश वाजपेयी को ज्ञापन देकर शिक्षक छोटुसिह डुडवे पर शिघ्र कारवाही करने कि मांग कि। ज्ञापन मे कहा कि शिक्षक डुडवे के इस अशोभनीय कृत्य से समग्र हिन्दु समाज की भावनाए आहत हुई हे। बाद मे शिक्षक डुडवे को पुलिस ने थाना कोतवाली झाबुआ पर बुलाकर पुछताछ कि जिसमे शिक्षक डुडवे ने अपनी गलती स्विकार कि व आगे से इस प्रकार की गलती नही करने का आश्वास्न देकर माफी मांगी। पुलिस ने भी हिदायत देकर आवेदन को सुरक्षित रख लिया हे।
यह लिखा ग्रुप पर– शिक्षक छोटुसिह डुडवे ने आदीवासी एकता परिषद पारा नामक वाटस्अप ग्रुप पर लिखा की भगवान राम,रामायण श्रीमद् भागवात गीता, पुराण व वैदिक संस्कृती सब काल्पनीक व झुठे हैै। ये सभी उस जमाने के उपन्यास हे। इनके चक्कर मे अंध श्रद्धा पल व बढ रहा है।)
Trending
- उत्साहपूर्वक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
- नापतौल विभाग ने पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत मेघनगर में आयोजित हुआ जन-विश्वास शिविर
- सोंडवा में विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
- बड़ी खट्टाली में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
- असली भूमि मालिक की जगह फर्जी विक्रेता बनकर रजिस्ट्री कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड
- कोटेश्वर धाम: नानपुर के वाणी परिवार ने नर्मदा घाट निर्माण के लिए दिए 25,550 रुपये
- नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया