आम्बुआ आम्बुआ तथा समीप ग्राम बोरझाड़ में आज देव झुलनी ग्यारस के दिन भगवान श्री कृष्ण का डोला निकाला गया आलकी कि पालकी जय कन्हैया लाल की, प्रभु आपकी जय हो, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जय घोष के साथ भव्य डोला कस्बे के विभिन्न मार्गो से निकाला गया स्थान स्थान पर महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण के डोले का पूजन आरती की तथा बालम ककड़ी प्रसाद के रूप में चढ़ाई नदी पर डोले को स्नान उपरांत पुजारी शंकर लाल पारीक ने आरती उतारी इसके बाद बालम ककड़ी तथा फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। Post navigation दुरस्थ ग्रामीण अंचल के रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने किया 60 यूनिट रक्तदान 12 सितंबर को नहीं होगा अलीराजपुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम, सांसद ने सूचनाओं को बताया अफवाह