फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर

अलीराजपुर से बड़ौदा व्हाया छोटाउदयपुर ट्रेन 12 सितंबर से चलना शुरू हो जाएगी, और खुद भाजपा सांसद गुमानसिंह डामोर हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेक पर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। यह बात सच नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया में चल रही अफवाह मात्र है। यह बात अलीराजपुर लाइव से चर्चा में खुद सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहीं है। जब अलीराजपुर लाइव ने उनसे सवाल किया तब कि क्या 12 सितंबर को अलीराजपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि अलीराजपुर जिले के कुछ वॉट्सएप ग्रुपों में इस तरह के मैसेज चले हैं मुझे भी कुछ लोगों ने भेजे हैं, लेकिन यह सच नहीं है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, तथा मेरी आज ही डीआरएम बड़ौदा से बात हुई है वे रेलवे के आला अधिकारियों से संपर्क में हैं और हमारी कोशिश है कि रेल राज्यमंत्री आकर इस रेल परियोजना को हरी झंडी दिखाएं, ताकि के परियोजना के शेष हिस्से की प्रगति भी रेल राज्यमंत्री के माध्यम से जल्द हो सके, तथा दाहोद-इंदौर रेल परियोजना का मामला भी उनके संज्ञान में आ सके।
)

अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *