अंबिकेश्वर महादेव मंदिर पर हवनात्मक, रुद्राभिषेक में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

स्थानीय अम्बिकेश्वर महादेव पर शिव शक्ति प्रदोष मंडल थांदला द्वारा राष्ट्रहीत, सर्वजन हितार्थ लोककल्याण के लिए एक लगातार 24 घंटे शहस्त्र जलाभिषेक व हवनात्मक रुद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न हुआ। अंबिकेश्वर महादेव मंदिर पर हवनात्मक, रुद्राभिषेक में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब पवित्र श्रावण मास में प्रदोष मंडल व 11 विप्रवर द्वारा रुद्राअभीषेक किया गया जिसकी पूर्णाहुति आज शाम 6 बजे हुई । इस आयोजन में पं .श्री रंग आचार्य ,पं.केदारेश्वर आचार्य ,पं.भूदेव आचार्य ,पं .ईश्वर चंद्र आचार्य, पौराणिक पं.किशोर आचार्य ,पं रवि  आचार्य,पं.जयंत आचार्य ,पं.मुकेश भट्ट,पं.भूषण जी भट्ट, पं.चेतन आचार्य ,पं.किशोर आचार्य,पं.योगेंद्र मोड़,पार्षद पं.समर्थ उपाध्याय, पं.शेखर आचार्य, पं.धार्मिक आचार्य,पं निरंजन पठाक ओर मंदिर पुजारी  आशुतोष पाठक  द्वारा रुद्राभिषेक पूर्ण किया गया । इस अवसर पर रतलाम विभाग प्रचारक जुवान सिंह भवंर, झाबुआ से वकील साहब हेमंत अग्निहोत्री ,पूर्व ccb अध्यक्ष गोरसिंग वसुनिया ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय भाभर,पंकज राठौर जागीरदार,धवल अरोरा, पार्षद रोहित वेरागी ,अरविंद हरवाल ने आयोजन का लाभ लिया व भोजन प्रसादी ग्रहण की।

)