रितेश गुप्ता, थांदला कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए के खत्म करने पर थान्दला नगरवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह व पूरे देशवासियों को बधाई दी। अवसर पर भाजपाइयों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को शुभकामनाएं दी व ढोल व भारत माता की जयकार के साथ नगर मे बधाई देने हेतु निकले। इस अवसर पर पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि नये भारत की तस्वीर बनाने में भारत सरकार का यह अहम योगदान है कश्मीर समस्या को सुलझाने हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गइ। पहल को पूरा देश हमेशा याद रहेगा, जिससे भविष्य मे कई देश हित मे कई परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जहां मुखर्जी बलिदान हुए वह कश्मीर हमारा है, भारत सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसले पर आतिशबाजी व ढोल ढमाकों के साथ नगर में एक जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर राकेश सोनी, नटवर पंवार, संतोष सोनी, शान्तिलाल सोलंकी, शेखर, परमार, कपिल पाठक, संजय भाबर, धवल अरोरा, प्रितीश शर्मा, प्रांजल बैरागी, विष्णु सोनी, राजू धानक, दीपक राठौर, मनीष वागेला, रोहित बैरागी व आशुतोष राठौड सहित बड़ी संख्या मे भाड़ा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ) Post navigation भुंजरिया पर्व की शुरुआत नागपंचमी से शुरू ट्रांसफार्मर जले को हो गए तीन दिन, आधे गांव में लो-वॉल्टेज की समस्या