रितेश गुप्ता, थांदला:- गवली समाज नवयुवक मण्डल थांदला के द्वारा प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भुन्जरिया पर्व हर्ष उल्लास के मनाया जायेगा जिसकी शुरूवात नाग पंचमी के दिन से होती है| यह जानकारी गवली समाज नवयुवक मण्डल एंव दिनेश मोरिया थांदला द्वारा बताया गया कि इस नाग पंचमी के दिन गवली समाज की महिलाए बाँस की छोटी-छोटी टोकरी मे खेतो से मिट्टी लाकर अपने – अपने घर पर भुंजरिया बोती है ओर इस भुंजरिया की पूजा करती है एंव यह कामना करती है कि वर्षा अच्छी हो, गायो के लिए घास ज्यादा हो, फसल की पैदावार भरपूर हो, व्यापार ज्यादा हो, सभी का भला हो, सभी लोग सुखी रहे, स्वस्थ रहे तथा राखी के दूसरे दिन खीर-पूरी आदि व्यंजनो का भोग लगाकर बडी धूमधाम से ढोल ढमाके के साथ रद्मावती नदी के तट पर विसर्जित करते है| उसके बाद सभी लोग सांवलिया सेठ मंदिर पर भगवान के चरणो भुंजरिया अर्पित कर आपस मे गले मिलते है एंव छोटे व्यक्ति अपने से बडो के चरण स्पर्श कर आशिर्वाद प्राप्त करते है| Post navigation बीती रात हुई बारिश से नगर के कई इलाके हुए प्रभावित….., जानिए कितनी हुई बारिश ओर कहां तैरने लगे घरों के बर्तन कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए के खत्म पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी, खिलाई मिठाई