हरीश पंचाल#परवलिया आज रात क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश एक तालाब फ़ुटने से हाहाकार मच गया । आसपास के घरो मे पानी बह निकला, तो रोज दिनचर्या मे उपयोग की जाने वाली खाने-पीने की वस्तु भी बह गई, खेत मे पानी घुसा तो फ़सले बर्बाद हुई। साथ ही कई खेत के खेत बर्बाद हो गए। एक घर मे तो पानी घुसा तो वहा बडी मुश्किल से लोगो को निकाला । नदी पुर होने से परवलिया मे बने पुल मानपुर जाने वाले मार्ग का एक हिस्सा ढह गया, तो परवलिया फ़ाटक पर बना पुल भी एक तरफ़ का हिस्सा धराशाय हो गया। बिजली के पोल जगह टुट कर गिर गया आज हुई बारिश से लोगो का बहुत नुकसान हुआ हे खेतो मे हुए नुकसान के लिए प्रशासन से किसानो ने मुआवजे की मांग की। ) Post navigation अम्बकेश्वर महादेव से देवझिरी तक दो दिवसीय कावडिय़ों का जत्था कल होगा रवाना बीती रात हुई बारिश से नगर के कई इलाके हुए प्रभावित….., जानिए कितनी हुई बारिश ओर कहां तैरने लगे घरों के बर्तन