सरफराज खान, उमरकोट ग्राम पंचायत उमरकोट की खाद्य सोसायटी में सर्वर बंद होने से ग्रामीण परेशान है। गौरतलब है कि गराम दुधी, खजूरखो, सेमलघाटा, उमरकोट, पीपली, भैंसाकराई, बीड, उकाला, छोटीदूधी आदि के ग्रामीण प्रतिदिन खाद्य सामग्री गेहूं, अनाज लेने शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचते हैं लेकिन सर्वर बंद होने के कारण दिन-दिनभर वे कतारों में खड़े रहते हैं और आखिरकार वे शाम को थक हारकर अपने घर लौट जाते हैं। इस तरह ग्रामीणों को 10 दिन बीत चुके हैं और अनाज नहीं मिलने से अब वे खासी दुखी और आक्रोशित भी है। इस बारे में खाद्य वितरण प्रभारी मोहरसिंह जादोन ने बताया कि अभी में कुछ बोल नही सकता आगे से ही बंद है। वहीं जनपद प्रतिनिधि सरदारसिंह डोडिया दूधी सरपंच एव ग्रामीणों ने वितरण अधिकारियों से उक्त परेशानी का हल करने की गुहार लगाई है। ) Post navigation तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर महिला शिक्षक घिरी आर्थिक संकटों से, जिम्मेदार बेपरवाह भोपाल के पत्रकारों के समर्थन में झाबुआ के पत्रकारों ने कलेक्टोरेट में दिया धरना