पिछले दिनों झाबुआ के ग्राम छापरी में एक गाय की हत्या को लेकर ग्रामीणों में रोष है। घटना को लेकर झाबुआ कलेक्टोरेट प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई की 22 जून को ग्राम में गाय की हत्या करने वालो को जल्द गिरफ्तार किया जाए। गौरतलब है कि 22 जून को झाबुआ के छापरी गांव में की गई गाय की हत्या के मामले को लेकर नाराज विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी आज झाबुआ कलेक्टरोरेट प्रांगण पहुंचे और गाय की हत्या करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को लेकर पुलिस चौकी पारा में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियो को गिरफ्तार नहीं किया गया। अगर आरोपियो को गिरफ्तार नही किया गया तो जिले का भगत समाज और विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करेगा पर बाध्य होगा, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। ) Post navigation ‘स्मृति को यादगार बनाओ एक पेड़ जरूर लगाओ’ पर्यावरण बचाने की अनूठी मुहिम में हाथीपावा पर लगाए पौधे दस्तक अभियान में रक्तदान का दिया संदेश, युवाओं-कर्मचारियों ने 25 यूनिट ब्लड किया डोनेट