विपुल पंचाल, झाबुआ तत्कालीन एसपी महेश चंद जैन द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए नारा दिया गया था ‘जन्मदिन को यादगार बनाओ एक पेड़ जरूर लगाओ स्मृति को यादगार बनाओ’ एक पेड़ जरूर लगाओ। आज इसी को सार्थक करते हुए झाबुआ पीएचई के तत्कालीन प्रमुख अभियंता जितेंद्र मावी द्वारा अपनी माताजी स्मृति में हाथीपावा की पहाड़ी पर 10 पेड़ लगाए गए अगर इस धरती पर इसी तरह जन्मदिन और स्मृति पर सभी पेड़ लगाएंगे तो ग्लोबल वार्मिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। पर्यावरण बचाने की यह अनूठी मुहिम में झाबुआ के तत्कालीन पीएचई के प्रमुख अभियंता रहे जितेंद्र मावी द्वारा भीषण गर्मी में भी हाथी बाबा की पहाड़ी पर लगे हजारों पेड़ों की पानी देकर उन्हें जीवनदान दिया गया। निश्चित ही यह संदेश समाज मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाएगा झाबुआ लाइव भी आप लोगो से अपील करता है आप भी पर्यावरण बचाने की इस मुहिम में भागीदार बने। ) Post navigation EXCLUSIVE: आज भी कुपोषण की मार, इन गांवों में मिले 5 कुपोषित बच्चे, 2 अतिकुपोषित विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की गौ हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग