हरीश पंचाल, परवलिया जय किसान ऋण माफी योजना अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पर किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है व जो कांग्रेस ने वचन दिया था वह पूरा किया है और भी सभी वचन कमलनाथ सरकार जल्द ही पूरा करेगी साथ ही जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंह डामोर, बंशीलाल पाटीदार ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए योजना में लाभान्वित किसानों को बधाई दी। परवलिया सोसाइटी अंतर्गत कुल 2 करोड़ 44 लाख का कर्ज माफ हुआ है व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ) Post navigation उप निरीक्षक आईपीएस राठौर खवासा के नए चौकी प्रभारी भारत की कूटनीति के आगे बेबस हुआ पाकिस्तान,सकुशल लौटे विंग कमांडर अभिनदंन युवाओं ने तिरंगा लेकर निकाला जुलूस