अर्पित चोपड़ा खवासा उप निरीक्षक आईपीएस राठौर खवासा के नए चौकी प्रभारी होंगे । खवासा चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव को खवासा से स्थानांतरित कर बामनिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर केशर सिंह पांडव करीब साल भर से खवासा पदस्थ थे । सरल-सहज और मधुर व्यवहार के धनी केशर सिंह पांडव के ट्रांसफर की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों ने चौकी पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी । हालांकि अभी राठौर ने खवासा चौकी का चार्ज नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि 1-2 दिन में वे खवासा चौकी का चार्ज लेंगे । ) Post navigation चक्की की चपेट मे आया चक्की मालिक युवक ; दाहोद के रास्ते दम तोड़ा विधायक वीरसिंह भूरिया ऋण माफी योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए