लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ ग्राम थांदलारोड़ में स्थित देवल फलिया में एक नील गाय सोहन देवल के कुए में गिर गई। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि 2 निल गाय खेतों में घूम रही थी व हम लोगो को आता देख गाय भागी ओर कुए में जा गिरी व एक भाग गई। कुछ दूर स्थित खराड़ी फलिया रोड़ पर स्थित कुए में भी एक निल गई गिर गई परन्तु कुए में पानी नही होने से पत्थरो से टकराने से उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह गाय जंगल मे घूमने वाली है इधर कैसे आ गई पता नही सायद भोजन की तलाश में इधर आ गई है। फारेस्ट विभाग टीम व पुलिस बल मोके पर पहुचा। ) Post navigation आतंकियों के ठिकाने को भारतीय सेना के ध्वस्त करने पर नगर में निकाला भव्य जुलूस Next Post