रितेश गुप्ता, थांदला रविवार सुबह 10.30 बजे बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब के बनाए गए मुकाम पर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह हनी बघेल एवं सांसद कांतिलाल भूरिया ने पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के मध्यप्रदेश आगमन हेतु भेजे गए स्वागत पत्र को डॉ.सैयदना साहब को सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ के पत्र का वाचन भी किया। इस अवसर पर प्रभारीमंत्री सुरेंद्र बघेल ने अपने गृह ग्राम कुक्षी में डॉ. सैयदना साहब को आने का न्योता भी दिया। इस अवसर डॉ. सैयदना साहब ने प्रभारी मंत्री बघेल, सांसद कांतिलाल भूरिया को शॉल ओढ़ाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, कांग्रेस प्रदेश सचिव जसवंत भाबर, सुरेशचंद्र जैन, नप उपाध्यक्ष मनीष बघेल समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष मनीष बघेल व पार्षद गोलू उपाध्याय ने पदमावती नदी सौंदर्यीकरण हेतु ध्यान आकर्षित करते हुए डॉ. सैैयदना साहब को वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया तथा पूर्व में किए गए बोहरा समाज के प्रयासों की भी तारीफ की। ) Post navigation अनुसूचित जाति जनजाति के किसानों का 5 हॉर्स पॉवर तक का बिजली बिल होगा माफ-प्रभारी मंत्री बघेल पत्रकारों ने काली पट्टी बांध एसडीएम को हटाने के लिए प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन