फिरोज खान, अलीराजपुर

यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत दोपहिया वाहन रैली का आयोजन हुआ। कलेक्टोरेट परिसर अलीराजपुर से उक्त वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शमीम उद्दीन, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्वत एवं जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी ने रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुरेश चन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। यातायात नियमों के पालन के उद्देश्य का संदेश जन मानस में पहुंचाने के उद्देय से आयोजित यह वाहन रैली संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर अलीराजपुर से रवाना होकर दाहोद नाका, नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए समाप्त हुई। वाहन रैली में सम्मिलित वाहन चालक हैलमेंट पहनकर आमजन से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान करते हुए निकले। वाहन रैली का नेतृत्व यातायात प्रभारी  शिवम गोस्मामी ने किया। वाहन रैली में बडी संख्या में यातायात एवं पुलिस जवान सहित अन्य सम्मिलित थे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं थाना प्रभारी अलीराजपुर श्री सोलंकी उपस्थित थे।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *