जितेंद्र राठौड़, झकनावदा झकनावदा के वरिष्ठ नेता अजय व्होरा को झकनावदा ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति सांसद कांतिलाल भूरिया की अनुशंसा एवं विधायक वालसिह मेड़ा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष डा विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ नेता हनुमंत सिह डाबडी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने की। अजय व्होरा की नियुक्ति पर झकनावदा ब्लाक के समस्त कार्यकर्ताओं और सरपंचों-तडवी सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने सांसद कांतिलाल भूरिया का आभार माना। ) Post navigation प्रधान आरक्षक स्व.अरविंद सेन हत्याकांड के 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा यातायात सुरक्षा सप्ताह रैली को कलेक्टर शमीमउद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना