रितेश गुप्ता, थांदला
लोकसभा 2019 चुनाव को देखते हुए लोकसभा संचालन जिला आईटी सेल टोली के संयोजक पद पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर लोकसभा प्रभारी अर्पित कटकानी द्वारा थांदला के अजय सेठिया को नियुक्त किया गया। अजय सेठिया अभी भी थांदला विधानसभा आईटी सेल के संयोजक एवं भाजयुमो के जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया पद पर है और संगठन का कार्य बखूबी तरीके से अंजाम दिया। इनके द्वारा पूर्व में विधानसभा चुनाव में एव नगर परिषद चुनाव में भी जोर शोर से पार्टी एव प्रत्याशी का प्रचार किया था। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा संगीता सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित शाह, जिला खेल प्रकोष्ठ गोलू उपाध्याय, नगर मंडल थांदला अध्यक्ष पारस तलेरा, महामंत्री मंडल थांदला दिपेश शाह, सुरेश राठौड़, हिमांशु भंडारी, प्रतीक जैन, अमित भाटी, चिराग लुणावत, दिलीप डामोर, चिराग लुणावत एवं अनेक कार्यकर्ताओ द्वारा बधाई दी।
)