रितेश गुप्ता, थांदला
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह (हनी) बघेल एक दिवसीय दौरे पर थांदला पधार रहे हैं। थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने बताया की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार वीरसिंह भूरिया की ऐतिहासिक जीत हासिल करने एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर शांति राजेश डामोर की जीत पर कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक विजय रैली में शामिल होकर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व धन्यवाद देने के लिए थांदला पधार रहे हैं। रैली दोपहर 12 बजे से पुरानी कृषि उपज मंडी थांदला से नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नयापुरा हाट बाजार पहुंचेगी। तत्पश्चात रैली आमसभा में परिवर्तित होगी। विजय रैली व धन्यवाद एवं आभार के लिए पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, जोबट विधायक कलावती भूरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, पेटलावद विधायक वालसिंह मेड़ा, डॉ. विक्रांत भूरिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर आदि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस कमेटी थांदला ने सभी संगठन के युवक कांग्रेस-आईटी एवं सोशल मीडिया सेल,एनएसयूआई, सेवादल, कामगार कांग्रेस, महिला कांग्रेस आदि संगठन के पदाधिकारीगण, नेतागण एवं कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धन्यवाद व विजय रैली में शामिल होने वह कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गइ।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *