रितेश गुप्ता@थांदला रविवार को जिला स्तरीय NCC परीक्षा का आयोजन,21 म.प्र. बटालियन रतलाम द्वारा स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय थांदला में किया गया । कैप्टन गोपाल भूरिया ,प्राधयापक महाविद्यालय झाबुआ के निर्देशन में उत्कृष्ट थांदला, पेटलावद ओर उत्कृष्ट झाबुआ विद्यालय के 100 केडेट परीक्षा में सम्मिलित हुए। हथियारो का प्रशिक्षण रतलाम बटालियन के क्वाटर मास्टर हरिकिशन ने किया, मेपरिडिंग का टेस्ट सुबेदार दुबे एवं मांगाराम ने लिया। सीनियर ऑफिसर केएस बामनिया पेटलावद,T/o रेमसिंह डामर झाबुआ तथा जयेश शर्मा थांदला की उपस्थिति में 3 वर्ष पश्चात थांदला में यह परीक्षा आयोजित हुई। 21 म.प्र. बटालियन रतलाम कर्नल विकास कोल्हे तथा प्राचार्य एम सी गुप्ता एवं बीएओ क्रिस्टिना डोडियार ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। ) Post navigation विधायक वीरसिंह भूरिया ने 80.41 लाख के दो तालाब का किया भूमिपूजन अभाविप ने समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंप दी उग्र आंदोलन की चेतावनी