झाबुआ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री बीसी मलैया के मार्गदर्शन में जिला सहकारी कंेद्रीय बैंक झाबुआ मंे नेशनल एवं मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीसीबी में खंडपीठ 7 बनाकर हितग्राहियांे के प्रकरणांे का निराकरण किया गया एवं उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कुल 59 प्रकरणांे का निराकरण कर 8 लाख 90 हजार रू. की राशि वसूली गई। खंडपीठ में सदस्य के रूप में यशवंत भंडारी के साथ अन्य खंडपीठ सदस्य उपस्थित थे। इसके साथ ही डीआरसीएस प्रतिनिधि जीएल सोलंकी, अंकेक्षण अधिकारी संजय सोलंकी, सीसीबी के सहायक प्रबंधक एनआर सोनी, विपणन प्रबंधक एनएके पांडेय, क्षेत्र प्रभारी राजेश राठोर, नाबार्ड के अमित तिवारी, शाखा प्रबंधक पीएस मुनिया सहित विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकांे एवं सहायक प्रबंधकांे की उपस्थिति में प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक चली।
हितग्राहियों की लगी भीड़
अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए हितग्रहियो की बैंक परिसर में भारी भीड़ लगी रहीं। पहले प्रकरणांे का पंजीयन किया गया। इसके पश्चात् निराकरण हेतु खंडपीठ के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान कुल 59 प्रकरणो का निराकरण हुआ। प्रकरणों पर कुल 5 लाख 20 हजार रुपए की छूट प्रदान की गई।
हितग्राही को अधिकतम छूट
करवड़ संस्था के हितग्राही भगवानसिंह परतेसिंह निवासी ग्राम घुघरी को सर्वाधिक छुट 27 हजार 420 रू. प्रदान की गई। प्रकरणांे के निराकरण के बाद हितग्राही ग्रामीणजन प्रसन्नचित दिखाई दिए। लोक अदालत में सहायक प्रबंधक विक्रम बैरागी एवं समिति प्रबंधकांे का सराहनीय सहयोग रहा।
Trending
- 1xpet download guide: How to install, register, claim bonuses & play safely
- 1xx Bet registration steps: How to sign up and start playing
- خطوات التسجيل في ШЄШЩ…ЩЉЩ„ 1xbet ШЁШ§Щ„Ш№Ш±ШЁЩЉШ© للمقيمين في الإمارات
- महीनों से जंगल में पड़े शीशम के लट्ठे, कार्रवाई के नाम पर अब नंबरिंग
- बड़ी सिरखड़ी में गायत्री परिवार की मासिक गोष्ठी संपन्न, सोंडवा तहसील युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन
- जनजाति मातृशक्ति सम्मेलन संपन्न; वक्ताओं ने धर्मांतरण से सतर्क रहने, बेटियों को साहसी बनाने और संस्कृति सहेजने का किया आह्वान
- मेघनगर थाना प्रभारी के रूप में रमेश चौहान ने संभाला कार्यभार
- शिव मंदिर प्रांगण में नवदुर्गा समिति का गठन हुआ, राजेश कहार बने अध्यक्ष
- 1win Deposit Minimum: What You Need to Know
- विद्यालय में बाल प्रभा वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया
Prev Post