झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट झकेला पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरडूबड़ी में साक्षर भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे रखा गया। क्षेत्र के वृद्ध महिला-पुरूषों ने इम्तिहान देकर अपना ज्ञान बढ़ाया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य साक्षर भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रो के ऐसे महिला-पुरूषों को साक्षर करना है अभी तक साक्षर नहीं है। परीक्षा में शिक्षक करणसिंह परमार, दल्लू खेलजी बामनिया, कमु मेहताब डामोर, महेश रतना डामोर, महेश मंगु डामोर आदि का सहयोग सरहानीय रहा। Post navigation 59 प्रकरणों का किया गया निपटारा, 8 लाख 90 हजार रू. की राषि वसूली गई थांदला की शांति नगर काॅलोनी हुई कूड़ेदान में तब्दील