भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 30 अक्टूबर को झाबुआ का दौरा प्रस्तावित है। राहुल गांधी के आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मेघनगर में पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस के अखिल भारतीय संभागीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मथुरा दत्त जोशी, जनपद को ऑडिनेटर रसुद पटेल, हिम्मत पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जोशी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 30 अक्टूबर को झाबुआ दौरे पर है तथा करीब 3 लाख से अधिक लोगोङ्ग की सभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। साथ ही पदाधिकारियों, सरपंच व कार्यकर्ताओं से अपील की। वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को लेकर पहुंचे तथा कार्यक्रम को सफल बनाए। साथ ही जोशी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब आदिवासियों का भाजपा सरकार शोषण कर रही है। बैकलॉग पदों की भर्ती पर लोगों की नियुक्ति न कर प्रदेश में बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का झाबुआ जिले में आगमन है। हमें पार्टी की मजबूती को दिखाना है तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। वही कांग्रेस के पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले के दौरे पर है और गरीब किसानों के हित के बारे में सोचते है तथा किसानों के कर्ज माफी की घोषणा पहले ही कर चुके है। अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सर्वप्रथम किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, ब्लाक अध्यक्ष यामीन शेख, जिला उपाध्यक्ष नवलसिंह नायक, भूरसिंह भूरिया, पारसिंग डिंडोर, अनूप भंडारी, आनन्दी पडियार, मेहबूब शेख, शायदा भाभोर, अली असगर बोहरा, रोशन बारिया, दिलीप देवाणा, अरुण ओहरी सहित पार्षद, सरपंच-पंच सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष यामीन शेख ने किया और आभार चंचल जैन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *